फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against five for kidnapping two teenage girls and a young woman

Fatehpur News: दो किशोरियों और युवती के अपहरण में पांच पर प्राथमिकी

Wed, 17 Jun 2026 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
FIR against five for kidnapping two teenage girls and a young woman
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियों और एक युवती के अपहरण के मामलों में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संबंधित थानों की पुलिस आरोपितों की तलाश के साथ पीड़िताओं की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के रोहित कुशवाहा और उसके साथी अनुराग कुशवाहा निवासी देवरा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को आठ जून को बकेवर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रूपेश उर्फ गोलू बहलाकर साथ ले गया। महिला का आरोप है कि इससे पहले भी वह 31 मई को किशोरी को अपने साथ ले गया था। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को 12 जून को बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपहरी निवासी सौरभ यादव और ओमकार बहलाकर साथ ले गए हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर दोनों युवक फोन कर धमकी भी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed