फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against 27 for firing and housebreaking attack

Fatehpur News: फायरिंग और घर में घुसकर हमले की 27 पर प्राथमिकी

Mon, 20 Apr 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
FIR against 27 for firing and housebreaking attack
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव में बवाल के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दूसरे पक्ष से 11 नामजद समेत 27 लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दंपती पर तमंचे से फायरिंग कर घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पूरे काशी मजरे हसनपुर कसार गांव निवासी लाल मियां की पत्नी साजदुन ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि खेत की फसल नष्ट करने के विवाद को लेकर गांव के रहने वाले अब्दुल जब्बार, अब्दुल गफ्फार, अकबर अली, अंसार अली, मो. यूसुफ उर्फ बवाली, मो. मुस्तकीम, दानिश, सोहेल, वसीम, मोहम्मद नईम, वकील अहमद व 15-16 अन्य लोग 18 मार्च को लाठी-डंडा, सरिया, लोहे की रॉड और तमंचा लेकर पड़ोसी सहादत के घर में घुस आए। साथ ही गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर सहादत पर हमला कर दिया गया। बीच-बचाव में पति लाल मियां पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। किसी तरह बचकर वह घर में घुस गए लेकिन हमलावर भी पीछे से अंदर घुस आए और दोनों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मोहम्मद यूसुफ उर्फ बवाली ने लाल मियां पर तमंचे से फायर किया। इसके बाद उन्हें घसीटकर घर से बाहर ले जाया गया और सहादत अली पर भी फायरिंग की गई। आरोप है कि हमलावरों ने लाल मियां का अपहरण करने की भी कोशिश की।

ग्रामीणों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर कोर्ट की शरण ली गई। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इससे पहले 19 मार्च को लाल मियां व शहादत अली समेत अन्य पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed