{"_id":"6aee21e0da68428b960716b4","slug":"fir-against-20-transgender-people-for-road-blockade-and-ruckus-over-border-dispute-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165913-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीमा विवाद पर सड़क जाम और हंगामे में 20 किन्नरों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीमा विवाद पर सड़क जाम और हंगामे में 20 किन्नरों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में नेग मांगने के लिए क्षेत्र के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में सड़क जाम करने और थाने में हंगामा करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 20 किन्नरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें दोनों पक्षों के सात किन्नरों को नामजद किया गया है।
थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर तिराहे पर बुधवार शाम क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार को को थाने में बातचीत के दौरान भी हंगामा किया गया। आरोप है कि कुछ किन्नरों ने नग्न होकर विरोध जताया और सरकारी कार्य में बाधा डाली।
दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि एक पक्ष से पौली गांव निवासी मीना गुरु, नैना किन्नर, आलमपुर गेरिया निवासी नेहा उर्फ लाली और थरियांव थाना क्षेत्र के धीरावत गांव निवासी अंजली किन्नर को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से शिवपुरी गांव निवासी रवीना किन्नर, कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र निवासी राधा किन्नर और धाता थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव निवासी पायल किन्नर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।