फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against 13 drivers for blocking highway in protest against challan

Fatehpur News: चालान के विरोध में हाईवे जाम करने पर 13 चालकों पर प्राथमिकी

Mon, 24 Aug 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR against 13 drivers for blocking highway in protest against challan
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चालान के विरोध में ट्रक चालकों के हंगामे को लेकर पुलिस ने शनिवार को 13 चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने चालकों पर हाईवे जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात पुलिस रोड पर खड़े वाहनों का चालान कर रही थी। इसका विरोध करते हुए ट्रक चालक भड़क उठे और ट्रकों को हाईवे पर आड़े-तिरछे खड़ा कर दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। रोडवेज बस, एंबुलेंस समेत अन्य वाहन फंस गए।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई रोक दी और किसी तरह चालकों को समझाकर शांत कराया। थाने के दरोगा राजेश कुमार ने बताया कि तीन ट्रकों के नंबर के आधार पर उनके चालकों समेत 10 अन्य वाहनों के चालकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और हाईवे पर जाम लगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि हंगामा करने वाले ट्रक चालकों का वीडियो पुलिस के पास है। वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed