{"_id":"573e25e94f1c1b5758ac79b3","slug":"fifteen-hours-did-not-take-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह घंटे नहीं उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह घंटे नहीं उठने दिया शव
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Fri, 20 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक के शव के पास लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरौली में ट्रैक्टर की टक्कर से मृत युवक का शव 15 घंटे बाद दूसरे दिन उठ पाया। नाराज ग्रामीणों ने इस दौरान पुलिस की एक नहीं सुनी। वे आरोपी को पकड़ने और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गुरुवार सुबह दस बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जाफरगंज थाना के गांव धौरहरा के मजरा कोरौली निवासी शिवकरन के बेटे 10 वर्षीय अरविंद उर्फ लकी की तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर से कुचल जाने में बुधवार को देर शाम मौत हो गई, जिससे परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित परिजनों ने पहले रंजिशन कुचलकर मार डालने का आरोप ट्रैक्टर चालक गांव के ही निवासी सुरेंद्र पर लगाया। इसी बीच ट्रैक्टर चालक गाड़ी खड़ी करके बाइक से शव को देखने आया, तभी परिजनों व ग्रामीणों ने उसे खदेड़ लिया, जिससे वह बाइक छोड़कर भाग निकाला, उसकी बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
शव न उठने देने वाले ग्रामीण व परिजन सीओ एसडीएम के मौके पर आने तथा हत्या करने की रिपोर्ट ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज करने की मांग को लेकर 15 घंटे तक शव को उठने नहीं दिया। गुरुवार को सुबह रिश्तेदारों, ग्राम प्रधान पति व थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र के समझाने बुझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के चाचा शिवबली की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की निष्पक्ष विवेचना कर अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिता के आने पर होगा अंतिम संस्कार- जाफरगंज/ बिंदकी। ट्रैक्टर हादसे में मारे गए मासूम का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया है। उसक ा पिता शिवकरन व भाई गुजरात प्रदेश मे प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके शुक्रवार को आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।