फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fever spreads in Russian village, 10 suspected dengue patients

Fatehpur News: रूसी गांव में बुखार ने पसारे पैर, डेंगू के 10 संदिग्ध रोगी

Wed, 09 Aug 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 09 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fever spreads in Russian village, 10 suspected dengue patients
बकेवर। देवमई ब्लाक के रूसी गांव में संक्रामक बीमारियों ने पैर पसार रखा है। ग्राम सभा के रूसी के साथ मजरे दुंदपुर में दर्जनों बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लोगों की प्राथमिक जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। बुखार रोगियों की घर-घर चारपाई बिछी है।
विज्ञापन

देवमई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कई रोगियों को कानपुर रेफर कर चुकी है। रूसी में हरिशंकर त्रिवेदी, निर्मला, निशा, ज्योति, रामनरेश, कोमल, भोला अवस्थी, सौम्या, मानसी, शिवांश, रतिभान सिंह, आरती, सक्षम की जांच में वायरफीवर की पुष्टि हुई है। दिनेश पांडेय, उमाशंकर, प्रीति अवस्थी, दीक्षा, रामदेवी, मीरा, कृष्ण कुमार, उतरा, प्रशांत का जांच के लिए तीन दिन पहले सैंपल लखनऊ भेज गया है। पीएचसी देवमई के अलावा कई का इलाज झोलाछाप भी कर रहे हैं। देवमई प्राभारी चिकित्सक विमलेश कुमार ने बताया कि रूसी गांव से 30 बुखार रोगियों के सैंपल की जांच कराई गई है, इनमें किट से हुई जांच में 10 लोगों के डेंगू के लक्षण पाए गें हैं। जांच के लिए नमूना बाहर भेजे गए हंै।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed