फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FEVER,fatehpur news

बच्चों की बुखार का कहर, 100 में 15 बीमार

Tue, 14 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
FEVER,fatehpur news
फतेहपुर। तेज बुखार की चपेट में आए पांच साल के बच्चे की सोमवार दोपहर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल, बिंदकी और खागा सीएचसी में मंगलवार को 249 बाल रोगी सामने आए हैं। यह बच्चे बुखार के साथ ही जुकाम और उल्टी-दस्त से त्रस्त थे। जिला अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. मूलचंद्र ने बच्चों को तेज धूप में लेकर न जाने और ताजा भोजन देने की सलाह दी है।
विज्ञापन

असोथर ब्लाक के सरकंडी के मजरे मुंजी कुआं निवासी बिरजू के बेटे प्रिंस (5) को एक हफ्ते तेज बुखार आया था। परिजनों ने पहले गांव में ही झोलाछाप से इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच में प्लेटलेट्स बहुत कम मिली। डाक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। जहां सोमवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, इस माह की शुरुआत से खासतौर से बुखार रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। बीमार बच्चों के आंकड़े भी बढ़े हैं। अस्पतालों में आने वाले 100 रोगियों में 15 से ज्यादा बच्चे ही होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी से समस्या और बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन अस्पतालों में बालरोग विशेषज्ञ हैं, उनकी ओपीडी में भीड़ जुटी रही है। सोमवार को जिला अस्पताल, बिंदकी और खागा सीएचसी में कुल 1432 मरीजों की ओपीडी हुई, जिनमें 900 से अधिक बुखार से ग्रसित मिले। इनमें 249 बाल रोगी थे। मंगलवार को कुछ सरकारी अस्पतालों में बच्चों की दवाओं का भी टोटा रहा।
यह हैं बचाव के तरीके...
- बच्चों को उबला हुआ पानी पिलाएं।
- घर शुद्ध ताजा खाना दें। बाजार की बनी खाद्य सामग्री न खिलाएं।
- साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- तेज धूप और भीड़भाड़ से बच्चे को दूर रखें।
- बिना काम के बच्चों को घर के बाहर न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed