फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fault in power transformer, supply stopped in 50 thousand population

Fatehpur News: पॉवर ट्रांसफार्मर में आई खराबी, 10 हजार आबादी में आपूर्ति बंद

Mon, 06 Jan 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fault in power transformer, supply stopped in 50 thousand population
फतेहपुर। शहर के आबूनगर उपकेंद्र में लगा पॉवर ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। कटौती के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आबूनगर उपकेंद्र की मरम्मत को लेकर सुबह 10 बजे शटडाउन लिया गया। इसके बाद शाम पांच बजे आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन 15 मिनट बाद शाम 5.15 बजे उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से आपूर्ति फिर से बाधित हो गई। जो शाम 7.30 बजे तक शुरू नहीं हो सकी। लगभग दस घंटे से अधिक समय से बाधित आपूर्ति के कारण उपकेंद्र से जुड़े आवास विकास, पटेल नगर, अस्ती, नउवाबाग, जीटीरोड, शादीपुर, सिविल लाइन क्षेत्र के करीब 10 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। लोगों के घरों में ठंड से बचाव के लिए लगाए गए ब्लोवर और हीटर नहीं चल पाए। एक्सईएन राजमंगल सिंह ने बताया कि उपकेंद्र में लगे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। उसे ठीक किया जा रहा है। जल्द से जल्द उपभोक्ताओं को आपूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed