फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father and son arrested after chasing spilled oil for three kilometers

Fatehpur News: गिरते हुए तेल का तीन किमी किया पीछा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Father and son arrested after chasing spilled oil for three kilometers
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के कौह गांव में किसान ब्रह्मदत्त त्रिपाठी के नलकूप के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले पिता-पुत्र को किसान की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह रही कि चोरी के बाद ट्रांसफार्मर का तेल रास्ते में गिरता रहा जिसके निशान का पीछा कर आरोपियों तक पहुंचा गया।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे नलकूप पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर खेतों में पड़ा देख दंग रह गए। उन्होंने तुरंत अपने बेटे आकाश को सूचना दी। जांच करने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर का सामान और तेल गायब है।
विज्ञापन

आकाश ने जमीन पर गिरे तेल के निशानों का पीछा किया। इससे वह लगभग तीन किलोमीटर दूर गौरीपुर गांव के बाहर एक खाली पड़े मकान तक पहुंच गया। यहां बगल की दीवार से झांकने पर ट्रांसफार्मर का सामान और तेल का डिब्बा रखा मिला। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने राकेश और पुत्र सूरज से पूछताछ की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि किसान की निशानदेही पर आरोपियों को पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed