{"_id":"6159b54e8ebc3e9fb414a221","slug":"fathepur-news-youth-dies-in-mysterious-circumstances-k-fatehpur-news-knp655984543","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में युवक की मौत
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के रमसोलेपुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव निवासी रामकृपाल निषाद का बेटा बुद्ध राज निषाद (26) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से घर में ही रह रहा था। कुछ दिनों से आर्थिक तंगी के चलते उसकी पत्नी से अक्सर कहासुनी होती थी।
शनिवार शाम भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था, लेकिन कुछ देर बाद सब कुछ ठीक हो गया था। परिजनों ने रविवार सुबह देखा कि बुद्ध राज कमरे में बेहोश पड़ा था। इस पर परिजनों ने गांव के झोलाछाप को बुलाकर उसे दिखाया।
उसने बुद्ध राज को मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। बुद्धराज अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी, डेढ़ वर्षीय पुत्री बिट्टी व 6 माह के पुत्र पप्पू को छोड़ गया है। पत्नी ने बताया पति की कैसे मौत हुई है, उसे भी नहीं मालूम है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।