{"_id":"61dec6fc6d0b760f3f67ca22","slug":"fathepur-news-young-man-attacked-and-injured-fatehpur-news-knp6748504172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल गए युवक पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल गए युवक पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन
खागा। कोर्ट मैरिज की रंजिश में लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को जंगल में घेर लिया और पीटकर घायल कर दिया। परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे तो पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। मामले में पत्नी की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
तिलकापुर गांव की प्रिया सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी सालभर पहले गांव के महेंद्र सिंह के साथ हुई थी। यह शादी उसने कोर्ट में की थी।
बताया कि बुधवार सुबह साढे़ आठ बजे पति महेंद्र सिंह शौच के लिए जंगल गए थे। जहां उसके पिता समेंद्र सिंह, भाई रानू सिंह, कृष्णवीर सिंह व नरेंद्र सिंह ने लाठी-डंडे व तमंचा लेकर उसके पति को घेर लिया और हत्या की नियत से उसे पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
वह अपनी जान बचाकर गांव की ओर भागे तो घरवालों को खबर मिली। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।