{"_id":"616338458ebc3e2edf65bf10","slug":"fathepur-news-woman-molested-ax-struck-on-protest-fatehpur-news-knp657548420","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर मारी कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर मारी कुल्हाड़ी
विज्ञापन
किशनपुर। खेत की रखवाली करते समय एक महिला के साथ तीन लोगों ने छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया तो एक युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गई। शोरगुल होने पर हमलावर वहां से भाग निकले।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि आठ अक्तूबर की रात वह अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेतों की रखवाली कर रही थी। रात करीब ढाई बजे गांव के दो युवक व एक अज्ञात व्यक्ति वहां आए।
इन लोगों ने उसे दबोच लिया और बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया, तो उनमें से एक युवक ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गई।
शोरगुल सुनकर दूसरे खेतों में बैठे लोग मदद के लिए आए, तो तीनों आरोपी वहां से भाग गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच करने के बाद तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।