फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,When one life ended, then the alert officer

एक जिंदगी हुई खत्म तब चेते अफसर

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,When one life ended, then the alert officer
तेलियानी ब्लाक रोड पर निर्माणधीन पुलिया पर की गई बैरीकेडिंग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सुगम राह दिखाने का दम भरने वाले लोक निर्माण विभाग की चेतना तब जागी जब एक जिंदगी असमय मौत की आगोश में समा गई। प्रशासनिक फटकार के बाद संबंधित विभाग की आंखें खुलीं। इसके बाद शहर की चार निर्माणाधीन पुलियों के आसपास बैरीकेडिंग कराई गई हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम तेलियानी ब्लाक रोड पर सदर विधायक आवास के पास बाइक सवार की निर्माणाधीन पुलिया की चपेट में आने से मौत हो गई थी। निर्माणाधीन पुलिया पर बैरीकेडिंग व संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को लगने के बाद विभाग को अपनी जवाबदेही याद आई। शुक्रवार को हादसे का कारण बनी पुलिया पर जेसीबी से मिट्टी डालने का काम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को अग्रसेन चौराहा के पास की पुलिया के दोनों तरफ बैरीकेडिंग की गई। इसी तरह सदर विधायक आवास, पुराने मर्रच्यूूरी के पास व पचास नंबर ओवरब्रिज के पास की पुलिया को भी बैरीकेड किया गया।

एई को भेजा एक्सीडेंट प्वाइंट
अफसरों की लापरवाही से हुए हादसे के बाद भी अभी तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय नहीं की गई है। प्रांतीय खंड के एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने एई को जांच को भेजा है। रिपोर्ट मिल चुकी है। ऐसी जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगवाए जा रहे हैं।

पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास निर्माणधीन पुलिया पर की गई बैरीकेडिंग। संवाद

पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास निर्माणधीन पुलिया पर की गई बैरीकेडिंग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

50 नंबर पुल के पहले निर्माणधीन पुलिया पर की गई बैरीकेडिंग और निकलते स्कूली बच्चे व अन्य वाहन। संवा?

50 नंबर पुल के पहले निर्माणधीन पुलिया पर की गई बैरीकेडिंग और निकलते स्कूली बच्चे व अन्य वाहन। संवा?- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed