फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Villagers beat up the electrifying employees

विद्युतीकरण कर रहे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने पीटा

Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Villagers beat up the electrifying employees
किशनपुर थाने के सामने प्रदर्शन करते मजदूर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। सरौली गांव में विद्युतीकरण में लगे मजदूरों को गांव के लोगों ने मंगलवार की दोपहर पीट दिया। झगड़ा एक ग्रामीण की ओर से लोहे की स्टे केबल मांगने को लेकर हुआ।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, तमंचा लेकर मजदूरों को दौड़ा लिया और जमकर पीटा। नाराज मजदूर थाने पहुंचे और घटना बताई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एलएनटी कंपनी की ओर से सरौली गांव में विद्युतीकरण का काम चल रहा है। इसमें मजदूर लगे हुए हैं। कंपनी के मजदूर मंगलवार की दोपहर काम कर रहे थे। इस बीच एक ग्रामीण वहां आया और मजदूर से लोहे की स्टे केबल, जो खंभों के सपोर्ट में लगती है, उसे मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर ने तार नहीं देने की बात कही तो ग्रामीण ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। इसका अन्य मजदूरों ने विरोध किया तो गांव के कई लोग लाठी, डंडा लेकर टूट पड़े और काम बंद कराकर मजदूरों को पीटने लगे।
पिटाई से देशराज सिंह, अनिल, अंकित, अनुज सहित दो अन्य लोग जख्मी हो गए। जबकि तीन लोगों के मोबाइल ग्रामीणों ने तोड़ दिए। पिटने के बाद मजदूर थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मारा गया लेकिन वह अपने घरों में नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed