फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Video of store room worker molesting girl goes viral

स्टोर रूम में कर्मी का युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल

Tue, 11 Jan 2022 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Video of store room worker molesting girl goes viral
फतेहपुर। जिला अस्पताल के एक नंबर वार्ड के स्टोर रूम में एक स्वास्थ्य कर्मी का एक युवती के साथ छेड़खानी करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर अस्पताल प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने से जिला अस्पताल कर्मियों के बीच चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक के स्टोर रूम के वीडियो में एक स्टाफ नर्स के पद पर तैनात युवक दिखा है। वह कमरे में मौजूद युवती के साथ गलत हरकतें करते दिख रहा है।
कुछ मिनट के वीडियो बनने के बाद अचानक स्टाफ नर्स की नजर खिड़की पर पड़ी। तो वह तेजी से खिड़की की ओर लपका, लेकिन वीडियो बनाने वाला शख्स तेजी से भाग निकला।
विज्ञापन

वीडियो शनिवार दोपहर 12 से एक बजे का होना बताया जा रहा है। कर्मी पर कोई कार्रवाई न होने से जिला अस्पताल प्रशासन की भी बदनामी हो रही है। स्टाफ नर्स युवक के पहले से भी कई चर्चे आम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका लोगों से अच्छा व्यवहार भी नहीं है। फिलहाल अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर मामला सीएमएस डॉ. प्रभाकर के पास पहुंचा। तो उन्होंने कर्मी को पूछताछ के लिए बुलाया।
उसे वीडियो दिखाकर फटकार लगाई। कुछ देर बाद युवक को जाने दिया। सीएमएस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई प्रधानाचार्य की ओर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed