{"_id":"61d33a67b27d702e3c2b9e53","slug":"fathepur-news-video-of-police-indecency-with-woman-goes-viral-fatehpur-news-knp673340990","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना गेट पर महिला से पुलिस की अभद्रता का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना गेट पर महिला से पुलिस की अभद्रता का वीडियो वायरल
विज्ञापन
औंग। थाने के गेट पर महिला से अभद्रता किए जाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विवाद के दौरान पुलिस कर्मियों को महिला से गाली-गलौज करते बताया जा रहा है।
थाने के हाईवे पर गुधरौली गांव के पास बाइक सवार होमगार्ड दिनेश तिवारी तथा कांस्टेबल सुरेंद्र यादव को 18 दिसंबर की रात कार ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में उनकी इंसास राइफल टूट गई थी।
छह कारतूस भी लापता हो गए थे। टक्कर मारने वाली कार की नंबर प्लेट घटना स्थल पर गिर गई थी। नंबर प्लेट के आधार पर कार की पहचान की गई थी।
इस प्रकरण में बयान दर्ज कराने के लिए कार चालक को बुलाया गया था। इसे लेकर हंगामा हुआ। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया वायरल वीडियो हाईवे का है।
विज्ञापन
थाने में एक्सीडेंट की घटना को लेकर कस्बे के एक किशोर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। किशोर के मां-बाप थाने आए थे। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई के साथ युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।