{"_id":"61dc45c010f16d505f052184","slug":"fathepur-news-vicious-arrested-for-stealing-lekhpal-s-house-fatehpur-news-knp674508942","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चारी का आरोपी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। पांच जनवरी की दोपहर विजय नगर स्थित लेखपाल रामरूप पाल के घर से लाखों की चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पास से 2.90 लाख रुपये नकद व पूरे जेवरात बरामद हुए हैं।
विजय नगर निवासी लेखपाल रामरूप पाल पांच जनवरी को लखनऊ गए थे। घर में उनकी पत्नी, वृद्ध माता-पिता व भतीजी थी। दोपहर करीब दो बजे ये सभी घर में ताला बंद करके तहसील के पीछे हो रहे सत्संग में चले गए।
शाम छह बजे जब वह लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर गए तो पता चला कि घर में रखा करीब 4 लाख नकद व 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए हैं।
रात साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने जांच शुरू की गई। कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह ने भवानीपुर मोड़ से सोमवार को दीपक सिंह निवासी अंदमऊ थाना खखरेरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो लाख 90 हजार रुपये नकद व 250 ग्राम सोने के जेवरात और आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि घटना के दिन दीपक मोहल्ले में घूम रहा था। उसने घर में ताला बंद देख घटना को अंजाम दिया और निकल गया। पूछताछ और सर्विलांस के जरिये अहम सबूत मिले, जिसके जरिये शातिर को पकड़ा गया।