फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Van caught fire while refilling gas in college campus

कॉलेज परिसर में गैस रिफलिंग करते समय वैन में लगी भीषण आग

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Van caught fire while refilling gas in college campus
आग के धुआं से काला पड़ा स्कूल भवन व आग से जली गाडिंयां। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी (फतेहपुर)। कॉलेज परिसर में खड़ी वैन में गैस रिफिलिंग करते समय आग लग गई। कुछ ही मिनट में पास में खड़ी दूसरी वैन में भी आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

आग विकराल होने से कॉलेज में करीब 30 बच्चे फंस गए। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और दमकल की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग की लपटों के धीमा होने पर बच्चों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने जिला विद्यालय निरीक्षक, एआरटीओ और जिला पूर्ति विभाग को घटना की सूचना दी। मौके से रिफिलिंग पाइप पुलिस ने बरामद किया है।
बिंदकी जहानपुर मोहल्ले में एक इंटर कॉलेज है। जहां करीब 500 बच्चे पढ़ते हैं। दोपहर करीब दो बजे छुट्टी हो गई थी। काफी संख्या में बच्चे घर चले गए थे। करीब 30 छात्र-छात्राएं ही कॉलेज में बचे थे।
विज्ञापन

वह वैन के आने का इंतजार कर रहे थे। करीब ढाई बजे बच्चों को छोड़कर वैन स्कूल पहुंची। चालक वैन को कॉलेज परिसर में ही खड़ी करके एलपीजी की रिफिलिंग करने लगा। गैस लीक होने से वैन में आग लग गई। आग की चपेट में आकर पास खड़ी एक और वैन, बाइक, दो साइकिलें भी जलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। अग्निशमन यंत्र और पंप चालू करके आग को बुझाने की कोशिश की गई। रिफलिंग वाला सिलिंडर हटा दिया गया, लेकिन रिफिलिंग पाइप मौके पर छूट गया।
आग पर कॉलेज प्रशासन काबू नहीं पा सका। लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया। आग की लपटें कम हुईं तो कॉलेज के अंदर फंसे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया।
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित सभी विभागों को सूचना दी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके से रिफिलिंग पाइप बरामद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। मौके पर तहसीलदार सर्वेश गौड़ भी जांच करने पहुंचे।
जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बाजपेई व नेहरू इंटर कॉलेज बिंदकी के प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह को शामिल किया गया है। कमेटी से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
आग लगने वाले वाहनों को निजी उपयोग किया जाता है। बच्चों को छोड़ने के लिए बस का इस्तेमाल होता है। वैन कहीं से आई थी। उसमें अचानक स्पार्किंग की वजह से आग लगी है। रिफिलिंग का मामला नहीं है। - प्रधानाचार्य रन्नो गुप्ता

आग से जलने वाले वाहनों की चेचिस नंबर से जांच की जाएगी। विद्यालय समिति को नोटिस दिया जाएगा। जिले में कोई भी एलपीजी वाहन स्वीकृत नहीं है। स्कूली और अन्य वाहनों की जांच होगी, अगर किसी में एलपीजी किट लगी मिली तो वाहन संचालक के साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद त्रिवेदी- एआरटीओ प्रशासन।

विद्यालय से बाहर निकलने के बाद परिजनों से मिलकर दहशत के कारण रोती छात्राएं। संवाद

विद्यालय से बाहर निकलने के बाद परिजनों से मिलकर दहशत के कारण रोती छात्राएं। संवाद- फोटो : FATEHPUR

गाड़ियों में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद

गाड़ियों में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विद्यालय के अंदर जलती गाड़ियां। संवाद

विद्यालय के अंदर जलती गाड़ियां। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed