फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Two lakh 42 thousand rupees by changing atm card

एटीएम बदलकर दो लाख 20 हजार निकाले

Tue, 21 Dec 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Two lakh 42 thousand rupees by changing atm card
फतेहपुर। एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाजों ने एक युवक के खाते से दो लाख 42 हजार रुपये पार कर दिए। इसमें एक लाख आठ हजार रुपये नकद निकाले गए।
विज्ञापन

जबकि 1 लाख 34 हजार की ऑनलाइन खरीदारी की गई। घटना की जानकारी कई दिन बाद खाताधारक को पासबुक में एंट्री कराने पर हुई। खाताधारक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला साइबर सेल के पास जांच के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी मोहम्मद शारिक ने बताया कि सात दिसंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे भाई सद्दाम हुसैन एटीएम कार्ड लेकर पीरनपुर स्थित बूथ पर रुपये निकालने गया था।
विज्ञापन

उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा राधानगर में हैं। उसी समय पीछे से तीन युवक एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने भाई को बातों में उलझा कर उसका कार्ड बदल लिया।
इसके बाद सात दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच खाते से दो लाख 42 हजार रुपये निकले गए। इसमें एक लाख आठ हजार रुपये नकद निकाले गए।
जबकि एक लाख 34 हजार रुपये से कानपुर, प्रतापगढ़, बनारस, अमेठी और फतेहपुर की दुकानों से ऑनलाइन खरीदारी की गई। भाई सद्दाम 18 दिसंबर को एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर बैंक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो उसे पता चला कि उसके खाते में पैसा ही नहीं है। बैंक कर्मियों से पता लगा कि उसका कार्ड बदला हुआ है। सात से 10 दिसंबर के बीच 16 बार रुपये निकाले गए और ऑनलाइन खरीददारी की गई है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed