फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Two arrested in cow slaughter, six absconding

सनगांव में गोकशी दो आरोपी गिरफ्तार, छह फरार

Mon, 10 Jan 2022 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Two arrested in cow slaughter, six absconding
पुलिस हिरासत में गोकशी के आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव इलाके में रविवार रात करीब तीन बजे गोकशी की गई। पुलिस ने सूचना पर छापा मार कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि छह पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सनगांव के उत्तरी थोक के जंगल में गोकशी की सूचना पर एसएसआई प्रभुनाथ यादव ने टीम के साथ छापामारी की। मौके से नूर मोहम्मद उर्फ छक्कन और मोहम्मद शमशाद उर्फ पप्पू हसन निवासी सनगांव को गोकशी करते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर जंगल के रास्ते से कई गोकश भाग निकले। पुलिस को मौके से 70 किलो मांस, एक कुल्हाड़ी, बांका, तराजू बाट बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए शातिरों से पूछताछ की, तो उन्होंने अपने छह फरार हुए साथियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापामारा जा रही है। पकड़े गए शातिरों को कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेजा गया है। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed