फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Truck collides with bike, Principal dies

सड़क हादसे में एएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की मौत

Wed, 16 Feb 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Truck collides with bike, Principal dies
शिवपाल सिंह गौतम की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के नेवलापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास मंगलवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि उनका बाइक सवार साथी घायल हो गया। हादसे की खबर पर उनके साथी शिक्षकों की आवास और मार्च्युरी हाउस में भीड़ लग गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा अब्दुल गनी रोड चौक निवासी शिवपाल सिंह गौतम (58) एएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। वह गढ़ीवा मोहल्ले के दीपक साहू के साथ मंगलवार को बाइक से सहिली एक रिश्तेदार से मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम वह वापस घर लौट रहे थे। नेवलापुर स्पोर्ट्स कालेज के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक साहू बाइक से उछलकर रोड के दूसरी ओर गिरा और ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हो गया।
जबकि बाइक चला रहे प्रधानाचार्य बीच रोड पर गिरे, तो ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल
भेजा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया। हादसे की खबर से पत्नी सीमा सिंह बदहवास हो गई। दिवंगत प्रधानाचार्य के छोटे भाई सप्पू सिंह ने बताया कि दोपहर को किसी काम से निकले थे। पुलिस से हादसे की जानकारी हुई है।

दो साल पहले इकलौते बेटे की हुई थी मौत
करीब दो साल पहले प्रधानाचार्य के इकलौते बेटे वरद सिंह ने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत से प्रधानाचार्य और परिवार के लोग सदमे में रहने लगे थे। गोली प्रधानाचार्य की लाइसेंसी रिवाल्वर से बेटे ने मारी थी। बेटे के बाद पति की मौत से सीमा पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा हैं।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल दीपक साहू। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती घायल दीपक साहू। संवाद- फोटो : FATEHPUR

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed