{"_id":"61e99fba567d3720cb738a28","slug":"fathepur-news-three-sisters-buried-under-rubble-in-kutcha-roof-collapse-fatehpur-news-knp676411130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची छत ढहने में तीन बहनें मलबे में दबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची छत ढहने में तीन बहनें मलबे में दबी
विज्ञापन
शाह में मलबे से बाहर निकाली गईं बच्चियां। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
शाह। अलाव तापते समय तीन बहनों पर कच्ची छत गुरुवार सुबह भरभराकर गिर गई। बहनें मलबे में दब गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तीनों बच्चियों को बाहर निकाला। बच्चियों को हल्की चोट आई हैं।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह निवासी रामराज प्रजापति की पुत्रियां राखी (8), राधिका (5) और अंशिका (3) गुरुवार सुबह कोठरी में अलाव ताप रही थी। उनकी मां लल्ली देवी दूसरे कमरे में खाना बना रही थी।
अचानक छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर मां और परिजन पहुंचे। बच्चियों को मलबे में फंसा देखकर मां ने शोर मचाया।
इसके बाद जमा हुए ग्रामीणों ने तीनों को मलबा हटाकर करीब 10 मिनट बाद बाहर निकाला। परिजन उन्हें लेकर पीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद उन्हें घर जाने दिया।