फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Three including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की गई जान

Wed, 02 Mar 2022 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Three including woman died in road accidents
मर्च्यूरी हाउस में पंचनामा भरती पुलिस साथ में मौजूद परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों से परिजनों में कोहराम मच गया। मलवां थाना क्षेत्र के कटका मोड़ पर हुए हादसे में हथगाम के रहने वाले एक परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया।
विज्ञापन

वहीं औंग थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे हुए। पहले हादसा गुधरौली के पास हुआ, जिसमें महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। दूसरा हादसा रानीपुर गांव के पास हुआ। जिसमें कानपुर के रहने वाले फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से जीजा की मौत रिश्ते में साला घायल
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के सियाड़ी गांव निवासी विष्णु कश्यप (32) मंगलवार शाम पत्नी लक्ष्मी और बच्चों को लेकर ससुराल गाजीपुर थाना क्षेत्र के केवई गांव गया था। देर शाम वह ससुराल से बहन के घर शाह जाने के लिए बाइक से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ पत्नी का ममेरा भाई रवी निवासी अस्ता थाना मलवां के साथ घूमने चला गया। रात करीब 11 बजे मलवां थाना क्षेत्र के शाह बाईपास के पास कटका मोड़ पर बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बाइक सवारों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। हादसे से पत्नी और बच्चे बेहाल दिखे।
विष्णु कार चालक था। वह परिवार का इकलौता चिराग था। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि हादसा डंपर से हुआ है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है।
हादसे में पिता और मां हुई थी मौत
मृतक विष्णु की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शादी के करीब एक साल पहले सड़क हादसे में पिता सत्यनारायण और मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी बाबा बाराती लाल उर्फ घूरे लाल की विष्णु और उसके परिवार की देखरेख करते थे।
बाराती लाल की पेंशन से विष्णु के परिवार के खर्च में काफी मदद करते हैं। पौत्र की मौत वृद्ध बाबा बदहवास दिखे। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां नैना, लाव्या, अन्नपूर्णा और एक बेटा सूरज को छोड़ गया है।
ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव के दिलीप विश्वकर्मा कानपुर में काम करते हैं। वह शिवरात्रि पर मंगलवार को घर आए थे। उनकी पत्नी गीता (26) का कानपुर में इलाज चल रहा था। वह पत्नी को लेकर मंगलवार रात बाइक से कानपुर जा रहे थे।
औंग थाना क्षेत्र के गुधरौली हाईवे की सर्विस लेन पर उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर गीता देवी हाईवे पर गिरी। उसके सिर पर गहरी चोट लगी।
बाइक सवार पति भी अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। राहगीरों ने ट्रक और चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने गीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पति को भर्ती कर इलाज शुरू किया। हेलमेट लगाए होने की वजह से दिलीप के सिर में चोट नहीं लगी।
तीन साल पहले दिलीप की गीता से शादी हुई थी। मृतका का मायका मलवां थाना क्षेत्र का रामपुर पचभीटा गांव में है। हादसे से मृतका की मां कलावती का हाल बेहाल दिखा। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ट्रक की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत
फतेहपुर। ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार रात फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। वह कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र भिखनापुर गांव का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार कृपाशंकर (40) रामपुर गांव स्थित एक फैक्टरी में कर्मचारी था। वह रात में फैक्टरी से कमरे पर जा रहा था। रानीपुर के पास हाईवे पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गया।

हादसे की सूचना पर सहकर्मी पहुंचे और उसे लेकर नर्सिंग होम गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक चालक का पता नहीं लगा है।

विष्णु प्रसाद उर्फ बच्चू की फाइल फोटो। संवाद

विष्णु प्रसाद उर्फ बच्चू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

मर्च्यूरी हाउस में मौजूद मृतका गीता देवी के परिजन। संवाद

मर्च्यूरी हाउस में मौजूद मृतका गीता देवी के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

गीता देवी की फाइल फोटो। संवाद

गीता देवी की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed