{"_id":"6162d7df8ebc3e6295529bf0","slug":"fathepur-news-threatened-to-kill-the-teacher-for-refusing-to-marry-fatehpur-news-knp657381672","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार पर शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इंकार पर शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन
फतेहपुर। शिक्षिका ने छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा प्रयागराज के रहने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी शादी करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
कौशांबी जिले के रहने वाली शिक्षिका शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। शिक्षिका के पिता ने रविवार को तहरीर देकर बताया कि प्रयागराज के हडिया थाना क्षेत्र के टेलाखास किहुनी निवासी आशीष मिश्रा काफी दिनों से बेटी को परेशान कर रहा है।
आरोपी अक्सर बेटी का स्कूल आते-जाते पीछा करता है। उस पर शादी का दबाव बनाता है। आरोपी ने शुक्रवार को पीछा करने का विरोध करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।