फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Those who insult the tricolor do not have the right to live in the country

विहिप ने रैली निकालकर एकजुटता पर दिया जोर

Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Those who insult the tricolor do not have the right to live in the country
पीरनपुर में रैली निकालते विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। तिरंगे और भगवा ध्वज का अपमान करने वालों को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। इसके लिए अब हिंदू जागरूक हो चुका है। वह भगवा ध्वज और तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बात शुक्रवार को पत्थरकटा चौराहे पर हुई नुक्कड़ सभा में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में रहना है, तो वंदे मातरम कहना होगा। इसके पहले विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शौर्य सचल बाइक रैली निकाली।
रैली नहर कालोनी से शुरू होकर पटेलनगर, आईटीआई रोड, वर्मा चौराहा, बस स्टाप, बाकरगंज, सदर अस्पताल, बिंदकी बस स्टैंड, पत्थरकटा चौराहे में समाप्त हुई। रैली के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर हिंदुओं को एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक अजीत राज, विजय शंकर मिश्रा, प्रशांत पुरवार, हिमांशू दीक्षित, अमित सिंह, मिंटू सोनी, विष्णु कसेरा, विष्णुकांत तिवारी, रुद्र कश्यप, विजय द्विवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed