फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Thieves ran away with 50 thousand from the bag in the bike

डिक्की से 50 हजार रुपए लेकर भाग निकले चोर

Thu, 03 Feb 2022 07:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Thieves ran away with 50 thousand from the bag in the bike
खागा। एसबीआई से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे पूर्व सैनिक की बाइक में लगे झोले से चोर पैसा लेकर भाग निकले। घटना कैनाल रोड स्थित ग्रामीण बैंक के सामने हुई। पूर्व फौजी बाइक के पास ही खड़े थे और उनका भाई बैंक में गया हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी राम कृपाल सेना से रिटायर्ड है। वह गुरुवार दोपहर अपने छोटे भाई के साथ बाइक से एसबीआई खागा पैसा निकालने पहुंचे। उन्होंने 50 हजार रुपये बैंक से निकाले।
विज्ञापन

भाई ने यह पैसा एक झोले में रखकर उसे झोले को बाइक में लगे कपड़े वाले झोले में रख दिया। इसके बाद दोनों कैनाल रोड स्थित ग्रामीण बैंक पहुंचे। जहां रामकृपाल बाहर रुक गया, जबकि उनका भाई बैंक में किसी काम के चलते चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह वापस लौटा तो झोले से पैसे गायब थे। यह देख उसने झोले के बारे में पूछा तो वृद्ध रामकृपाल कुछ नहीं बता सके। शोर होने पर लोग जमा हो गए लेकिन तब तक चोर वहां से जा चुके थे। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद वह एसबीआई पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed