फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Theft of three lakhs by breaking the bike's trunk

बाइक की डिग्गी तोड़कर तीन लाख की चोरी

Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Theft of three lakhs by breaking the bike's trunk
हादसा स्थल पर गली में खड़ी बाइक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बाइक की डिग्गी तोड़कर चोरों ने गुरुवार शाम तीन लाख रुपये पार कर दिए। भुक्तभोगी ने बाइक सवार तीन लोगों पर आशंका जताई है। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस संदिग्धों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के आईटीआई रोड युसूफ क्लब के पीछे स्काउट गाइड कमिश्नर अतुल सिंह का आवास है। आवास के बगल में ही उनका निर्माणाधीन मकान है। उन्होंने करीब चार बजे बैंक से तीन लाख रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

वह पांच बजे प्लाट पहुंचे। जहां मजदूर, मिस्त्री को छुट्टी देने लगे। कुछ देर बाद बाइक के पास आए तो बाइक की डिग्गी टूटी मिली। उसके अंदर रखे तीन लाख रुपये चोरी हो गए थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें वहां से एक बाइक गुजरने का पता लगा तो पीछा किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उनके पड़ोस में एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जहां कैमरे में बाइक सवार तीन संदिग्ध उनकी बाइक के आसपास दिखे।
अंदाजा लगाया गया कि बैंक से ही चोर पीछे लगे रहे होंगे। मौका देखकर घटना की है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed