{"_id":"61dd8a9532a7606b794b468f","slug":"fathepur-news-the-young-man-was-beaten-up-by-dragging-him-from-the-house-fatehpur-news-knp674705080","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से घसीटकर युवक को लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से घसीटकर युवक को लहूलुहान किया
विज्ञापन
घायल सुमित सिंह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर। पुराने विवाद की खुन्नस में सोमवार रात एक युवक को घर से घसीटकर लाठी डंडे से पीटा गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी सुमित सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बुधइयापुर के कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। सोमवार रात सवा दस बजे अखिलेश उर्फ अक्कल, राज सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रांत सिंह उसके घर आए।
ये लोग दरवाजे के बाहर गालियां देने लगे। वह दरवाजे पर पहुंचा तो उसे रोड की तरफ घसीट ले गए। इसके बाद ईंट, लाठी, डंडे से उसे पीटा। जिसमें उसका सिर फट गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।