{"_id":"615757ef8ebc3e8bb11c28e7","slug":"fathepur-news-the-young-man-died-due-to-being-hit-by-the-capital-fatehpur-news-knp6557339188","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी की चपेट में आने से युवक की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी की चपेट में आने से युवक की हुई थी मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक से बरामद शव के मामले में हत्या आरोप लगने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। प्राथमिक जांच में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक के राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत होने का खुलासा हुआ है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेवाड़ी निवासी मोनू दुबे (35) सब्जी मंडी में शुल्क वसूली का काम करता था। उसने कई लोगों को ब्याज पर पैसा दे रखा था। वह 28 सितंबर की शाम घर से निकला था।
इसके बाद रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में उसका शव मिला था। मामले में मृतक के पिता कृष्ण कुमार ने बेटे से रुपये के लेने वाले एक कर्जदार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने रेलवे कर्मियों से संपर्क किया। रेलवे कर्मियों ने पुलिस को बताया कि घटना राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने की समय हुई है। पुलिस ने राजधानी के चालक का मोबाइल नंबर पता किया।
चालक कोलकाता पहुंच गया था। उसने पुलिस को बताया कि एक युवक साइकिल लेकर ट्रैक पार कर रहा था। उस समय ट्रेन करीब 130 किलोमीटर की रफ्तार में थी। वह युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
इसकी सूचना भी उसने रेल कर्मियों को दी थी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि जांच में आत्महत्या का मामला स्पष्ट हुआ है। परिजनों को सारी जानकारी दी गई है।