{"_id":"615850168ebc3eb5c8575ccd","slug":"fathepur-news-the-team-that-went-to-find-the-truck-laden-with-wheat-returned-back-to-the-ground-fatehpur-news-knp6557666164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं लदे ट्रक को खोजने गई टीम वापस लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं लदे ट्रक को खोजने गई टीम वापस लौटी
विज्ञापन
खागा। कस्बे से गेहूं लाद कर रनिया कानपुर देहात के लिए निकले ट्रक का अब तक पता नहीं चल सका है। खोजबीन के लिए निकली पुलिस टीम बैरंग लौट आई है।
कस्बे के माहेश्वरी मार्केट निवासी वागीश श्रीवास्तव ने 22 सितंबर की शाम एक ट्रक में करीब 30 टन गेहूं रनिया कानपुर देहात के लिए भेजा था। इसके बाद ट्रक रनिया नहीं पहुंचा।
इस मामले में वागीश ने कोतवाली खागा में चार लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के लिए एसएसआई बृजेश यादव की अगुवाई में एक टीम कानपुर देहात गई थी, जो वापस लौट आई है।
फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। इतना ही नहीं कोई ठोस सुराग भी अभी तक नहीं मिला है। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि घटना से जुड़े हर बिंदु पर जांच हो रही है, जल्द खुलासा होगा।