फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The only lamp of the family extinguished in the accident

ट्रेन हादसे में परिवार का इकलौता चिराग बुझा

Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The only lamp of the family extinguished in the accident
फतेहपुर। रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे में जान गवांने वाला संदीप परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। उधर, दूसरे रिश्ते में बहनोई की कमाई पर ही उसका परिवार निर्भर था। मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ट्रेन हादसे में जान गवांने वाला संदीप महमूदपुर गांव के शंभू का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से मां ज्ञानमती बदहवास हो गई। उससे छोटी दो बहनें नेहा और ननकी हैं। शंभू ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

दो माह पहले मुंबई से कमाकर लौटा था। उसे बहनों की शादी की चिंता थी। इस कारण विदेश जाना चाहता था। रिश्ते में बहनोई रामचंद्र पासपोर्ट बनवाने और वीजा के लिए संदीप का सहयोग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामचंद्र की मौत से उनकी मां रामदेइया और पत्नी शांति उर्फ सविता देवी का हाल बेहाल हो गया। रामचंद्र का एक पुत्र अंकित (12) और पुत्री बीनू (10) है। रामचंद्र कुवैत में नौकरी करता था। उसे 29 नवंबर को कुवैत वापस जाना था। उसका बड़ा भाई बचानी दुबई में नौकरी करता है।
शार्टकट अपनाने में गई जानें
मृतक रामचंद्र और संदीप के गांव जाने के लिए सीधा रास्ता हाईवे का है। लेकिन रात होने के कारण शार्टकट मलवां स्टेशन के रास्ते से दोनों गांव जा रहे थे। मृतक संदीप के चाचा धीरेंद्र ने बताया कि मलवां स्टेशन के रास्ते से करीब सात किलोमीटर का फर्क पड़ जाता है।

उन लोगों को रात के समय ट्रेन नहीं दिखी होगी। रात को हादसे की खबर मिली तो विश्वास नहीं हुआ। उन लोगों को इस रुट से नहीं आना था। बाइक संदीप के बुआ के लड़के की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed