फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The drain of the former head was broken, three including the head were sued

पूर्व प्रधान की नाली तोड़ने में प्रधान समेत दो पर मुकदमा

Mon, 18 Oct 2021 07:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The drain of the former head was broken, three including the head were sued
चौडगरा। नाली सफाई के बहाने पूर्व प्रधान के घर के सामने बनी नाली को प्रधान ने तुड़वा दी। इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर की पूर्व प्रधान आयशा खान के घर के सामने पुरानी नाली बनी है। आयशा के पति रीढ़ की हड्डी से परेशानी रहने के कारण चलने फिरने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

आयशा ने बताया कि प्रधान से उनकी चुनावी रंजिश है। इसी वजह से प्रधान ने नाली सफाई के बहाने उनकी नाली तुड़वा दी। विरोध करने पर प्रधान और उनके पक्ष के लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान मोहम्मद दानिश, मोईद खान व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान ने बताया कि पुरानी नाली में कीचड़ भरा रहता था।

मस्जिद आने-जाने में लोगों को दिक्कत आ रही थी। इस नाली की सफाई में विवाद हो गया था। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed