{"_id":"621b7f670465d5774a522e59","slug":"fathepur-news-the-car-was-broken-after-beating-the-baraatis-fatehpur-news-knp6828358117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों को पीटकर दूल्हे की कार तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों को पीटकर दूल्हे की कार तोड़ी
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के सातों पीत गांव में शुक्रवार को आई बरात पर गांव के कुछ लोगों ने हमला किया। दूल्हे की कार में तोड़फोड़ की। हमले में दूल्हे का दादा लहूलुहान हो गया। मामले में पीड़ितों ने लूट का आरोप लगाया। घायल ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
खागा कोतवाली क्षेत्र के न्यून गढ़ी मोहल्ला निवासी सुख निधान रैदास हसवा ब्लाक में राजस्व अमीन के पद पर तैनात हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 25 फरवरी को भतीजे दिलीप की बरात लेकर असोथर थाने के सातों पीत गांव गए थे।
जहां रात 11 बजे अगवानी के दौरान गांव के कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने दूल्हे की कार रोक ली। जाति सूचक शब्द बोले और गाली-गलौज करने लगे। बरात अच्छी तरह से लेकर पहुंचने पर टिप्पणी की।
विज्ञापन
कार के सामने से हटने के लिए कहा। तो लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। इसमें दूल्हे की कार में डंडे मार कर तोड़फोड़ की। बारातियों क पीटना शुरू किया, तो भगदड़ मच गई। इस दौरान उस पर भी हमला किया।
कुल्हाड़ी से हमले में उसके सिर पर चोट लगी। रविवार दोपहर में अमीन के साथ कई विभागीय कर्मचारी भी थाने पहुंचे। अमीन ने 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि लूटपाट का आरोप लगाया है। जिसकी जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।