{"_id":"61fe7b243b0046049c6bed1e","slug":"fathepur-news-swot-team-searched-for-suspects-in-cctv-fatehpur-news-knp6789379195","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वॉट टीम ने सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वॉट टीम ने सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध खंगाले
विज्ञापन
फतेहपुर। रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले में स्वॉट और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया है। टीम ने एक गेस्ट हाउस और आसपास के सीसीटीवी को खंगाला है। एक कैमरे में बाइक सवार संदिग्ध जाते दिखे हैं। वहीं सर्विलांस टीम ने घटना के समय के नंबरों की छानबीन चालू की है।
मूर्तियां अष्टधातु होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। मूर्तियों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इस मंदिर के प्रमुख महंत छत्तीसगढ़ में रहते हैं। मामले की जांच के लिए स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा मंदिर पहुंचे।
पुजारी ने चोरों के एक युवक को लंबी कद काठी का बताया है। वह कुर्ता पायजामा और कोट पहने था। दूसरा साथी कम उम्र का युवक था। युवक कुर्ता-पयजामा और स्वेटर पहने था।
विज्ञापन
जिसके आधार पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने चालू किए। एक गेस्ट के हाउस के फुटेज में बाइक सवार दोनों संदिग्ध दिखे है। गेस्ट हाउस मंदिर के सामने स्थित है। स्वॉट प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
चौराहे से खरीदा था प्रसाद
मूर्ति चोरों ने चौराहे पर स्थित विश्वनाथ स्वीट हाउस से मंदिर में चढ़ाने के लिए प्रसाद खरीदा था। चोरों की नीयत कई दिन से मंदिर की मूर्तियों पर लगी थी। चोरों ने लगातार मंदिर की रेकी की। जब वह 10 दिन पहले पहुंचे थे तो अंदर का नजारा भांप लिया था। उसके बाद पुजारी की गतिविधि को जानने लगे। पुजारी को शाम के समय दूसरे मंदिर जाने के समय चोरी का सही मौका देखा। उसी समय चोर मंदिर पहुंचे।
जहानाबाद से चोरी गई मूर्तियों का नहीं लगा सुराग
जहानाबाद के गोपालपुर गांव स्थित बड़ा ठाकुरद्वारा से राधा-कृष्ण की मूर्तियां सितंबर 2021 में चोरी हुई थी। थाने के दो थानेदार बदल गए, लेकिन चोरी गईं मूर्तियों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। ठाकुरद्वारा प्राचीन मंदिर है। जिसके सर्वराकार जितेंद्र प्रताप सिंह हैं। सर्वराकार के मुताबिक मूर्तियां प्राचीन और अष्टधातु की हैं। उन मूर्तियों के न मिलने के बाद दूसरे मंदिर में मूर्तियां चोरी हुई है। साफ है कि जिले में कोई शातिर गैंग पुराने मंदिरों पर नजर लगाए हैं।