फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Sword of cancellation on 22 weapons of Ekoura village

एकौरा गांव के 22 असलहों पर निरस्तीकरण की तलवार

Mon, 15 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Sword of cancellation on 22 weapons of Ekoura village
किशनपुर। एकौरा गांव में दो बार सामुदायिक तनाव और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस ने 22 असलहों के लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

6 नवंबर एकौरा गांव निवासी राहुल चौधरी ने मजार के बगल में स्थित अपने घर की दीवार पर जयश्री राम लिखकर वीडियो बनाया था। इस पर माहौल बिगड़ गया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
इसके बाद राहुल चौधरी ने दूसरे प्रकरण को लेकर वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इस बार पुलिस ने 11 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और राहुल चौधरी सहित नौ लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जबकि और लोगों को चिह्नित करने की कार्यवाही चल रही है। खबर है कि पुलिस ने करीब चार और लोगों को इस बवाल में चिह्नित किया है। जिनके खिलाफ सबूत जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने गांव के 22 असलहाधारियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की रिपोर्ट बनाई है। पुलिस को आशंका है कि गांव में कभी भी सामुदायिक बवाल हो सकता है। इसलिए असलहे निरस्त होना बहुत ही जरूरी है। जिन लोगों की रिपोर्ट पुलिस ने बनाई है, उसमें तीन चिह्नित आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed