फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Shaking feet, trembling hands, strengthened the secret of democracy

डगमगाते पैर, कांपती लाठी और सिर पर लोकतंत्र की गठरी

Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Shaking feet, trembling hands, strengthened the secret of democracy
खागा में चारपाई से संतलाल सिंह को मतदान केंद्र ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लोकतंत्र के महापर्व में बुधवार को मतदान में जितना उत्साह युवाओं का था, उतना ही उत्साह बुजुर्गों में भी देखने को मिला। कोई अपने बेटे के साथ साइकिल, तो कोई बाइक पर बैठकर बूथ तक आया। कोई डगमगाते पैर व कंपते हाथों में लाठी लेकर
विज्ञापन

ही लोकतंत्र की ताज अपने सिर रखने के लिए निकल पड़ा। मतदान केंद्रों पर वयोवृद्ध मतदाताओं की उपस्थिति ने सबको आनंदित किया। विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार सुबह नौ बजकर छह मिनट पर विजयीपुर निवासी रामखेलावन (74) मतदान केंद्र से वोट
विज्ञापन

डालकर निकले। इसी तरह फुलमतिया (70) ने भी वोट दिया। फूलमती जो चलने में असमर्थ थी, उन्हें साइकिल से वोट दिलाने के लिए परिजन लेकर पहुंचे। किशनपुर के महावतपुर असहट में 90 वर्षीय बदमिया देवी वोट डालने पहुंची। जबकि गया प्रसाद (75)
विज्ञापन
विज्ञापन

को उनके परिजन सहारा देकर वोट डलवाने के लिए असहट प्राइमरी स्कूल पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में वृद्ध रामदुलारी (80) को उनकी बहू अमिता सिंह ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक लाईं और मतदान कराया। खागा की देशरानी (90) को उनके

पुत्र नंद किशोर कमला बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र लेकर पहुंचे। धाता प्रतिनिधि के अनुसार कल्यानपुर कचरौली बूथ पर 91 वर्षीय संतलाल सिंह को चारपाई पर लिटा कर परिजन मतदान केंद्र लेकर पहुंचे और मतदान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed