फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Sent to jail after registering a case against fake SDO

फर्जी एसडीओ को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा

Sun, 30 Jan 2022 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Sent to jail after registering a case against fake SDO
आरोपी संजीव मिश्रा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शादीपुर इलाके में बिजली बिल की वसूली करते पकड़े गए फर्जी एसडीओ पर पुलिस ने फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया। वहीं आरोपी की रात में कोतवाली में हालत बिगड़ी। उसे जिला अस्पताल में कुछ घंटे के लिए भर्ती भी कराना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के एसडीओ संजय कुमार ने फर्जी एसडीओ संजीव मिश्रा निवासी नई बस्ती राधानगर थाना कोतवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संजीव को शादीपुर इलाके में लोगों ने शनिवार को बिजली विभाग का फर्जी अधिकारी होने की आशंका पर पकड़ा था। एसडीओ संजय कुमार ने तहरीर में फर्जी बिजली विभाग का अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिल वसूली के बाद आरोपी ने जमा पर्ची भी उपभोक्ताओं को दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने फ्राड और कूट रचना की धाराओं में संजीव मिश्रा पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक धीरेंद्र कुमार पांडेय ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर संजीव मिश्रा को जेल भेजा गया है। कोतवाली के लॉकअप में शनिवार रात को आरोपी संजीव की हालत बिगड़ने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा था।
जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आने पर पुलिस उसे वापस कोतवाली लाई थी। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को जेल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed