{"_id":"621d05c10dc6e51f61176173","slug":"fathepur-news-science-exhibition-10-students-selected-for-state-level-exhibition-fatehpur-news-knp68298531","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 10 बच्चे राज्यस्तरीय चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 10 बच्चे राज्यस्तरीय चिह्नित
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में प्रमाण पत्र दिखाते विजेता प्रतिभागी, साथ में अधिकारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगी। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के नगर समेत 14 ब्लाकों के 140 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शनी का शुभारंभ डायट प्राचार्य नजरुद्दीन अंसारी और बीएसए संजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में ब्लाक स्तरीय प्रदर्शनी के चयनित सर्वश्रेष्ठ 10 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विजेता प्रतिभागियों को 1000 रुपये कीमत का पुरस्कार दिया गया। यह प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपने माडल प्रस्तुत करेंगे।
विजेता प्रतिभागियों में उच्च प्राथमिक स्कूलों के मौहारी के पुष्पेंद्र, हसवा के करन सिंह, रावतपुर की श्रेया शुक्ला, चौहट्टा की अंजना देवी, पैगंबरपुर के हर्षित सिंह, इटैली की विधि, गलाथा की श्रेया तिवारी, रावतपुर के सचिन, बिझौली के प्रांजुल, भैरवकला उच्च प्राथमिक स्कूल की पायल शामिल हैं।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों का चयन डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता आरती गुप्ता, प्रवक्ता विज्ञान अतुल कुमार, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान अजय पांडेय, नगर शिक्षा अधिकारी नाहिद इकबाल फारुकी, एआरपी राधेश्याम दीक्षित ने किया। इस मौके पर डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी, डीसी समेकित शिक्षा अरुण मिश्रा, डीसी सामुदायिक शिक्षा अखिलेश सिंह मौजूद रहे।