फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Retired police officer dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत दरोगा की मौत

Sun, 03 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Retired police officer dies after being hit by truck
बिंदकी। ललौली चौराहे के पास खस्ताहाल मार्ग पर शनिवार को सेवानिवृत दरोगा बाइक अनियंत्रित होने से गिर पड़े। तभी पीछे से पहुंचे ट्रक की चपेट में आ गए और उनका एक हाथ कुचल गया। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। कानपुर हैलट से पीजीआई रेफर किए गए, उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बिंदकी निवासी सेवानिवृत दरोगा चंद्र किशोर शर्मा (65) शनिवार को किसी काम से बाजार आए थे। ललौली चौराहे के पास उनकी बाइक गड्ढे में अनियंत्रित होने से गिर पड़े।
विज्ञापन

तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और सीएचसी में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया हैलट में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। जिसके बाद पीजीआई लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही सांसे थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कानपुर देहात से 2013 में सेवानिवृत हुए थे। परिवार की देखभाल और घरेलू कामकाज करते थे। मौके पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है। कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed