फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Rescued three friends drowning in Ganga, one serious

गंगा में डूब रहे तीन दोस्तों को बचाया, एक गंभीर

Sun, 27 Feb 2022 07:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 07:13 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Rescued three friends drowning in Ganga, one serious
हथगाम। नौबस्ता गंगाघाट पार करके तीर के पुरवा घाट ऊंचाहार-रायबरेली, स्नान के लिए पहुंचे तीन दोस्त नदी में डूबे तो उन्हें स्थानीय लोगों व नाविकों ने किसी तरह से बचाया। इसमें दो तो सकुशल निकले, जबकि एक की हालत नाजुक हैं। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

हथगाम के आलोक कुमार गुप्ता (16), प्रशांत कुमार सविता (17) निवासीगण वार्ड नंबर 10 तेहीपारा और पीयूष सिंह (17) निवासी आलीमऊ गांव थाना हथगाम कक्षा 12 के छात्र हैं। तीनों रविवार की दोपहर को गंगा स्नान के लिए नौबस्ता घाट पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद पुल पार करके वह तीर के पुरवा गंगा घाट ऊंचाहार, रायबरेली की ओर पहुंचे और गंगा में स्नान करने लगे। नहाते समय गहरे पानी में जाते ही तीनों डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका शोर सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने आलोक व पीयूष सिंह को तुरंत पानी से बाहर निकाल लिया, जबकि प्रशांत कुमार सविता लहर के साथ बह गया। चंद दूरी पर ही एक नाव संचालक ने उसे पानी से बाहर निकाला।

हालांकि तब तक प्रशांत पानी शरीर के अंदर जाने से बेसुध हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तीनों को ऊंचाहार सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को खबर दी।
तीनों के घरवाले अस्पताल पहुंचे और उन्हें लेकर सीएचसी हथगाम आए। जहां से प्रशांत को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया आलोक व पीयूष सुरक्षित थे तो वह अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed