{"_id":"62050e6a5d4c9e54115c6b70","slug":"fathepur-news-report-of-rape-on-brother-in-law-and-dowry-harassment-on-other-in-laws-fatehpur-news-knp6798138144","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर पर दुष्कर्म और ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर पर दुष्कर्म और ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली में एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म व अन्य ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की शादी 18 जनवरी 2019 को रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के मुराईबाग इलाके में हुई थी।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज में ससुराली स्कार्पियो और 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करने लगे।
इस दौरान देवर ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। उसके विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर 30 जनवरी 2022 को घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।