फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Release the second installment to build a seed processing plant

बीज विधायन सयंत्र बनाने के लिए जारी कराएं दूसरी किस्त

Fri, 29 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Release the second installment to build a seed processing plant
राजकीय बीज भंडार हथगाम में राई और मसूर का बीज पाने के बाद संयुक्त निदेशक आरपी कुशवाहा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज आरपी कुशवाहा ने शुक्रवार को भिटौरा ब्लाक के निर्माणाधीन बीज विधायन संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता देखी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिपोर्ट भेज कर दूसरी किस्त जारी कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य पूरा हो सके। इसके बाद राजकीय बीज भंडार केंद्र में पहुंचकर किसानों के राई, मसूर का बीज वितरित किया।
विज्ञापन

भिटौरा ब्लाक के नरौली बुजुर्ग गांव में फतेहपुर फार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से बीज विधायन संयंत्र लगाया जा रहा है। इसमें शासन से 60 लाख रुपये दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली किस्त 18 लाख रुपये कंपनी के खाते में आ चुकी है। जिससे ऑफिस, गोदाम का निर्माण हो गया है। टीनशेड व प्लास्टर का काम बाकी है।
इस पर संयुक्त कृषि निदेशक ने दूसरी किस्त जारी कराने के निर्देश दिए और कहा कि रबी की फसल तैयार होने से पहले बीज विधायन संयंत्र चालू करा दिया जाए।
ताकि उन्नतशील बीज यहां तैयार किए जा सके। इसके बाद हथगाम ब्लाक के राजकीय बीज भंडार में 50 किसानों को राई व मसूर का फ्री बीज दिया। उनके साथ में भूमि संरक्षण अधिकारी खागा बबलू कुमार, जिला सलाहकार कृषि कुंवरसेन गंगवार, अवर अभियंता कुलदीप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed