{"_id":"61e45bdbd0981009886fe150","slug":"fathepur-news-raid-on-information-of-bavaria-scuffle-with-police-fatehpur-news-knp675701919","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया की सूचना पर छापामारी, पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावरिया की सूचना पर छापामारी, पुलिस से हाथापाई
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे के एक निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में बावरिया गिरोह के सदस्यों की सूचना पर शनिवार रात पुलिस ने छापा मारा। यहां पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। भागने वालों ने पुलिस से हाथापाई की। मौके से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा और पूछताछ की। वह मध्य प्रदेश के मजदूर निकले।
ललौली रोड स्थित हेरा मस्जिद के पीछे निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में लगभग 20 से 25 महिला और पुरुष मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि वह लोग बावरिया गिरोह के सदस्य हैं।
इस पर पुलिस ने रात में ही गेस्ट हाउस में छापा मारा। पुलिस को देखते ही उन लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के रोकने पर वह हाथापाई करने लगे। पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
जिन्हें लाकर कोतवाली में पूछताछ की। इधर कस्बे में बावरिया गिरोह की सूचना से लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। कार्यवाहक कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में काम चल रहा था। जिसमें मध्य प्रदेश के मजदूर और राजगीर थे। गेस्ट हाउस मालिक को बुलाकर पूछताछ के बाद पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया।