फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Quarrel between husband and wife, death of wife

पति, पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, पत्नी की मौत

Mon, 29 Nov 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Quarrel between husband and wife, death of wife
सुल्तालपुर घोष थाने के बाहर रोती बिलखती गलनाज की मां जहरा खातून व मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
प्रेमनगर। दावतपुर गांव में सोमवार की सुबह पति और पत्नी के बीच झगड़े के बाद पत्नी की मौत हो गई। घरवाले उसे एक अस्पताल लेकर गए थे। जहां उसे मृत बताया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मची तो लोग जमा हो गए। बताया गया कि झगड़े को लेकर विवाहिता ने खुद के पेट में चाकू मार लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चाकू बरामद की।
विज्ञापन

महिला के पेट में चाकू का मामूली निशान मिला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं मायके पक्ष ने मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दावतपुर गांव निवासी नजमुल हसन सउदी अरब में रहता है। वह दो महीने पहले ही गांव आया है। घर में उसकी पत्नी गुलनाज बानो (26), दो बच्चे सोमौरा (4) व अदीफा (2), मां और अन्य परिवारीजन रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह घर में गुलनाज व उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो आवाज सुनकर नजमुल अंदर पहुंचा और उसने गुलनाज को पीट दिया।
ससुरालियों के अनुसार इस बात से नाराज होकर उसने सब्जी काटने वाला पतला चाकू अपनी पेट में मार लिया और गिर गई। यह देख घरवाले उसे उठाकर अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत बताया गया।
गुलनाज की मौत की खबर पर लोग जाम हो गए और पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मौके से खून लगा हुआ चाकू बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसके साथ ही पति को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। गुलनाज कानपुर की रहने वाली थी, खबर मिलने पर उसकी मां जहरा खातून सुल्तानपुर घोष थाने पहुंची और ससुरालियों पर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ससुरालियों ने बेटी को किसी दूसरे तरीके से मार डाला है और पेट में मामूली निशान बनाकर इसे खुदकुशी का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष राजकिशोर ने बताया कि मृतका की मां की ओर से छह लोगों के खिलाफ आरोप लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। फिलहाल मां की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

गुलनाज की फाइल फोटो। संवाद

गुलनाज की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed