फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,pregnant woman dies due to drowning in ganga river

गर्भवती महिला की गंगा नदी में डूबने से मौत

Sun, 24 Oct 2021 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,pregnant woman dies due to drowning in ganga river
गमगीन बैठे सुनता देवी के बच्चे व परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। भैंस चराने गई महिला की गंगा नदी में शनिवार शाम डूबकर मौत हो गई। घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रविवार सुबह उसका शव नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव रामदीन खेड़ा मजरे गुनीर निवासी मोती निषाद की पत्नी सुनीता (32) शनिवार को गंगा नदी किनारे भैंस चराने गई थी। शाम को महिला भैंस लेकर घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद पीआरवी को सूचना दी। रात भर खोजबीन जारी रही लेकिन महिला का सुराग नहीं लगा। रविवार को ग्रामीणों ने गांव के किनारे गंगा नदी में शव की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर शव उतराया दिखा। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। ससुर छोटेलाल निषाद ने बताया कि सुनीता गर्भवती थी।
बेटा मोती चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। बहू के तीन बच्चे निशा (8), दीपक( 6), छोटकी (2) है। भैंस नदी में नहाने गई होगी। उसे निकालने के लिए बहू नदी में उतरी होगी। जहां हादसा हो गया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि नदी में महिला की डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पहचान नहीं
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर गुगौली गांव के पास रविवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला की किसी वाहन की टक्कर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद शव से कई वाहन गुजरने का कयास लगाया जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस ने आसपास के गांवों में महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला नीली व लाल रंग की साड़ी पहने थी।

सुनीता देवी की फाइल फोटो। संवाद

सुनीता देवी की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed