फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Power cut without notice, people crave water

बिना सूचना के काटी बिजली, 20 हजार की आबादी प्रभावित

Tue, 22 Feb 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Power cut without notice, people crave water
मुराइनटोला पुलिस चौकी के सामने तार बदलते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जर्जर तार बदलने के लिए सोमवार को बिना सूचना के लिए सात घंटे की बिजली कटौती की गई। ऐसे में स्थानीय लोग पानी को तरस गए। बिजली न आने से दुकानदार व लघु उद्योग प्रभावित रहे। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तब लोगों ने राहत महसूूस की।
विज्ञापन

शहर में जर्जर तारों का मकड़जाल है। गर्मी में लोड बढ़ने के कारण होने वाले फाल्ट को रोकने के लिए मुराइन टोला उपकेंद्र के दो किमी विद्युत लाइन बदली जानी थी।
विज्ञापन

इसके लिए बिजली विभाग के कर्मचारी बिना सूचना दिए सोमवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद करके काम करने लगे। ऐसे में दोपहर को होने वाली जलापूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। बिजली कटौती के कारण शहर के मुराइन टोला, जैदून, पीलू तले मोहल्ला की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई।

अवर अभियंता शिवबाबू ने कहा मुराइन टोला हनुमान मंदिर से नाला के पास तक की विद्युत लाइन बदली गई है। आगे पुलिस चौकी तक जर्जर तार बदलने के लिए बचे हैं।
जिन्हें जल्द ही बदला जाएगा। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि तार बदलने की सूचना नहीं है। अगर बिना सूचना के जेई ने तार बदलवाना शुरू किया है तो नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed