फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Policemen sent in line as soon as they arrived

आते ही लाइन में भेजे गए पुलिसकर्मी

Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Policemen sent in line as soon as they arrived
फतेहपुर। वीवीआईपी ड्यूटी के बाद गायब हुए 122 पुलिस कर्मियों ने लाइन हाजिर के बाद गुरुवार को आमद कराई है। पुलिस कर्मियों का लाइन ड्यूटी का पहला दिन रहा। थाने, चौकियों पर ड्यूटी करने वाले कर्मियों का पुलिस लाइन ड्यूटी पर माथे से पसीना छूटता दिखा।
विज्ञापन

वीआईपी ड्यूटी पर गए 162 पुलिस कर्मियों में 122 गैरहाजिर रहे थे। इसमें 20 एसआई, 24 हेड कांस्टेबल और 78 कांस्टेबल को एसपी ने लाइन हाजिर किया था। पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में आमद कराई है।
विज्ञापन

इनमें एक उपनिरीक्षक ऐसे हैं उन्हें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होना है। पुलिस कर्मियों की लाइन से हवालात, स्कॉट, वीआईपी, त्योहार ड्यूटी पर रवानगी की गई है। कर्मी गणना, परेड में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरहाजिर कर्मियों से पुलिस लाइन में भी अव्यवस्था का माहौल है। पुलिस लाइन पर भी सवा सौ पुलिस कर्मियों का बोझ पड़ा है। पुलिस कर्मियों की जांच और कार्रवाई जल्द ही समाप्त हो सकती है। प्रतिसार निरीक्षक आरके पांडेय ने बताया कि कर्मी लाइन ड्यूटी पर रवाना किए गए।

ड्यूटी के बाद घर घूमने गए पुलिस कर्मी
वीवीआईपी ड्यूटी के बाद पुलिस कर्मियों को सीधे तैनाती स्थल पर रवानगी करानी होती है, लेकिन ड्यूटी के बाद अधिकांश पुलिस कर्मी घर घूमने के लिए चले जाते है। एक से दो दिन बीतने के बाद तैनाती स्थल पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed