फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Police reached the killers of tempo driver

टेंपो चालक की हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस

Sun, 31 Oct 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Police reached the killers of tempo driver
फतेहपुर। टेंपो चालक हत्याकांड में पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच गई है। पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। सोमवार को घटना का पर्दाफाश हो सकता है। हत्याकांड के पीछे आशनाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गाजीपुर कस्बे के रहने वाला देवराज टेंपो चालक था। उसका शुक्रवार को गांव के कुएं से धड़ और सिर खेत से बरामद हुआ था। हत्याकांड की जांच में पुलिस ने गांव के तीन लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

उनसे पूछताछ चालू की है। आरोपियों से पुलिस आला कत्ल की बरामदगी में जुटी है। देवराज के परिवार की एक महिला से आरोपियों के अवैध संबंध होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका देवराज विरोध करता था। इसलिए आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतारा है। सीओ डीसी मिश्रा ने बताया कि मामले का सोमवार को खुलासा किया जा सकता है। आरोपियों तक पुलिस पहुंची है।
सराफ के लुटेरों तक पहुंची पुलिस
असोथर। थाना क्षेत्र के बौंडर गांव निवासी बृजेश सोनी के साथ लूटपाट करने वाले लुटेरों तक पुलिस पहुंची है। मनावां स्थित दुकान से गुरुवार शाम सराफ बृजेश घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के मोड़ पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा लगाकर सराफ को लूट लिया था। पुलिस ने शहर कोतवाली के एक शातिर और असोथर के एक शातिर को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

डिकी तोड़कर रुपये चुराने की रिपोर्ट
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड से डिगी तोड़कर बाइक से तीन लाख नगदी चोरी करने के मामले में रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आईटीआई निवासी अतुल सिंह यादव 28 अक्तूबर को बाइक खड़ी कर प्लाट की देखरेख करने गए थे। तभी उनकी बाइक की डिकी तोड़कर चोर नगदी, रिवाल्वर का लाइसेंस समेत कागजातों से भरा बैग चुरा ले गए थे। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed