फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,PNC's dumper stopped, performed

ग्रामीणों ने पीएनसी के डंफर रोक, किया प्रर्दशन

Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,PNC's dumper stopped, performed
बड़ौरी लहंगी मार्ग पर डंफर रोंक कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। पीएनसी कंपनी के ओवरलोड डंपर निकलने से बड़ौरी-लंहगी मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को डंपरों का आवागमन रोक दिया और सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। कंपनी के सड़क मरम्मत कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीण रास्ते से हटे।
विज्ञापन

मलवां ब्लाक के हाईवे पर बड़ौरी गांव में पीएनसी ओवरब्रिज का निर्माण करा रही है। इसमें मिट्टी पुराई के लिए कंपनी लंहगी गांव के करीब खनन कराकर डंपरों से मिट्टी ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम एक साल से चल रहा है। ऐसे में बड़ौरी से लंहगी तक पांच किलोमीटर सड़क ध्वस्त हो गई है। ईट भट्टा संचालक सर्वेश पटेल निवासी बड़ौरी ने बताया कि प्रतिदिन 24 घंटे में 150 डंपर निकलते हैं।
ओवरलोड होने के कारण मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गूंझी गांव के कल्लू तिवारी ने बताया कि यह मार्ग अणुआखेर, नैनवाखेर, भगनाखेर, बसियाखेर, लंहगी, दलाखेर, शमसाही, दंदवा, महमूदपुर, कैथनखेड़ा आदि गांवों को जोड़ता है।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने लगभग पांच घंटे तक दर्जनों डंपर रोक कर क्षतिग्रस्त सड़क पर प्रदर्शन किया। कंपनी के सुपरवाइजर रवींद्र शर्मा और मैनेजर प्रदीप यादव मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की और रोड ठीक कराने के बाद ही डंपर चलाने के आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने डंपरों को जाने दिया। प्रदर्शन करने वालों में गुलाब सिंह, मन्नालाल, नन्हू, पप्पू, बंटे, पवन सिंह, केशनपाल, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed