{"_id":"617af6ceeaa300011d1343d8","slug":"fathepur-news-overbridges-of-thirianv-ambapur-will-start-by-15-fatehpur-news-knp6608444186","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर तक शुरू हो जाएंगे थरियांव, आंबापुर के ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर तक शुरू हो जाएंगे थरियांव, आंबापुर के ओवरब्रिज
विज्ञापन
थरियांव में बनकर तैयार ओवर ब्रिज। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सफर जल्द और सुगम होने जा रहा है। 15 नवंबर तक थरियांव और आंबापुर ओवरब्रिज शुरू हो जाएंगे। अभी आंबापुर में एक ही लेन चालू है जबकि थरियांव में दोनों लेन बंद हैं। इन ओवरब्रिज के चालू होने से प्रयागराज और उससे आगे जाने में और कम समय लगेगा। दोनों ओवरब्रिज लगभग बनकर तैयार हैं।
खागा क्षेत्र में मौजूदा समय छह पुल हैं। इसमें चार शुरू हो चुके हैं और दो पर कार्य जारी है। पुलों में प्रयागराज की ओर से देखें तो सबसे पहले बुदवन मोड़ का पुल, उसके बाद अकोढ़िया मोड़, खागा नौबस्ता बाईपास, खागा नवीन मंडी के सामने, खासमऊ आईटीआई के सामने और महिचा मंदिर पुलिस चौकी के सामने के पुल शामिल हैं। इसमें खागा नौबस्ता बाईपास और बुदवन मोड़ के पुल को छोड़कर अन्य सभी चालू हैं। इन दो पुलों पर पीएनसी काम करा रही है।
थरियांव में बन रहे ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसकी दोनों लेनों को 15 नवंबर तक चालू करने की तैयारी है। यह ओवरब्रिज चालू होने से वाहनों को रफ्तार मिलेगी और जाम नहीं लगेगा। इसी तरह, आंबापुर में अभी तक कानपुर से प्रयागराज वाली लेन तो चालू थी लेकिन दूसरी तरफ की निर्माण कार्य के कारण बंद चल रही थी। अब दूसरी लेन भी तैयार हो चुकी है। जिसे 15 नवंबर तक चालू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
दिसंबर तक नौबस्ता व बुदवन ओवरब्रिज के भी चालू होने की उम्मीद
खागा नौबस्ता बाईपास पर अतिक्रमण के कारण पुल निर्माण व सिक्स लेन निर्माण में देरी हो रही थी। अतिक्रमण हटाया जा चुका है और यहां अभियान जारी है। ऐसे में सिक्सलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि दिसंबर के अंत तक खागा के नौबस्ता बाईपास और बुदवन के ओवरब्रिज चालू हो जाएंगे।
आंबापुर में पुल शुरू होने वाला है। जबकि थरियांव में पुल पर काम खत्म हो गया है। ये दोनों पुल 15 नवंबर तक शुरू हो जाएंगे। नौबस्ता बाईपास और बुदवन के पुल में अभी काफी काम है। इसे दिसंबर तक शुरू करने की योजना है। - अनुज तिवारी, मैनेजर, पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड

नौबस्ता बाईपास का निर्माणाधीन ओवर ब्रिज। संवाद- फोटो : FATEHPUR